![]()
जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग में 13 से 15 फरवरी तक 17वां सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल आयोजित होगा। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के मशहूर कलाकार सूफी संगीत, नृत्य और लोक परंपराओं की स्वर लहरियां बिखेरेंगे। पूर्व नरेश गज सिंह और गॉर्डन मैथ्यू संनर स्टिंग के संरक्षण में फेस्टिवल का आयोजन होगा।
मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया 17वें सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल में आध्यात्मिक सूफी संगीत, नृत्य और भारतीय विरासत का शानदार प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का मकसद पारंपरिक लोक संगीत-नृत्य को बढ़ावा देना और लोगों को सूफी संस्कृति से जोड़ना है। इसमें राजस्थानी और विदेशी कलाकारों की जुगलबंदी दर्शकों को रोमांचित करेगी। विदेशी सितारे आएंगे जोधपुर फेस्टिवल में चीन के लिंगलिग वेनेकी गू, जियान ग्रुई लू, क्लेमेंट जैनी, स्पेन के एपेरनलोपेज, अनाइस ओलिवरास, तुर्की के मेटे एडमैन, एमरेइसिक, ताजिकिस्तान के अक्नाजर अलोवातोव, कुशबख्त नियजोन, ईरान के नगीब शानबेहजादेह, ट्यूनिशिया के जींद जौरी समेत कई देशों के कलाकार शिरकत करेंगे। राजस्थान-देश के ये कलाकार बिखेरेंगे जलवा जोधपुर के साबिर खान, पंजाब के सूफी गायक मदन गोपाल सिंह, रजिया सुल्तान, बैंगलोर के अंबी सुब्रमण्यम, कोणार्क रेड्डी, अनवर खान मांगणियार, मुजफ्फर रहमान, मुस्तफा खान, हनीफ खान, घेवर खान मांगणियार आदि भाग लेंगे। 2007 से चल रहा है ये सिलसिला मेहरानगढ़ में 2007 से शुरू हुए इस फेस्टिवल ने सूफी संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया। पहले नागौर के अहिच्छत्रगढ़ में वर्ल्ड सूफी फेस्टिवल के नाम से होता था, अब सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल बन चुका है। आर्टिस्ट डायरेक्टर एलेन वेबर ने कहा, यह फेस्टिवल दुनिया के टॉप चार में शुमार है। कलाकार यहां संस्कृतियों का संगम रचेंगे।
फेस्टिवल में महाराजा गज सिंह पर अमन नाथ और योगी वैद्य की पुस्तक बापजी: महाराजा ऑफ जोधपुर मारवाड़ – दी किंग हू वुड बी मैन’ का विमोचन होगा। किताब में उनके जीवन, विरासत संरक्षण और दुर्लभ फोटोज हैं। फेस्टिवल का शेड्यूल 14 फरवरी:
मेहरानगढ़ में गूंजेगा सूफी संगीत का जादू:शहर में 13 से 15 तक रिफ फेस्टिवल, चाइना, तजाकिस्तान के कलाकार करेंगे परफॉर्म
Leave a comment