चाइना मार्केट में बेच रहे थे एप्पल का नकली सामान:गोरखपुर पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा, दुकानों पर लगा ताल, मुकदमा दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




शहर के चाइना मार्केट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस ने एप्पल कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के दौरान छह दुकानों से भारी मात्रा में एप्पल ब्रांड के फर्जी मोबाइल पार्ट्स और एक्सेसरीज बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एप्पल इंक की अधिकृत क्लाइंट कंपनी ग्रिफिन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर संदीप तंवर की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि चाइना मार्केट की कुछ दुकानों पर एप्पल के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली सामान बेचा जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाजार में छापेमारी की। इस दौरान भगवती मोबाइल एंड स्पेयर पार्ट्स, न्यू एमबी मोबाइल समेत छह दुकानों की जांच की गई। तलाशी में एप्पल का लोगो लगे बैक पैनल, फ्रंट पैनल, मोबाइल कैमरा, चार्जिंग केबल और अन्य एक्सेसरीज बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सभी सामान नकली पाए गए। कार्रवाई के दौरान पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली ब्रांडेड सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *