मुक्तसर में स्कूल की लेक्चरर ने जहरीली दवा खाई:प्रिंसिपल पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब में मुक्तसर जिले की मलोट सब-डिवीजन के गांव ईना खेड़ा स्थित सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक महिला लेक्चरर ने स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और उत्पीड़न से परेशान होकर लेक्चरर ने जहरीली दवा निगल कर जान देने का प्रयास किया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत उपचार के लिए मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन चल रहे सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईना खेड़ा में तैनात पंजाबी लेक्चरर संदीप कौर ने आरोप लगाया है कि स्कूल की प्रिंसिपल जगजीत कौर उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं। अस्पताल में दाखिल संदीप कौर और उनके पति शविन्दर सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल द्वारा उन्हें बिना वजह परेशान किया जाता था और बार बार दफ्तर में बुलाकर जलील करते हुए उनकी परवरिश को लेकर ताने दिए जाते थे। इसी मानसिक तनाव के चलते संदीप कौर ने आत्महत्या के इरादे से नशीली दवाइयां निगल लीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। स्कूल प्रिंसिपल ने लेक्चरर के आरोपों को नकारा वहीं, संपर्क किए जाने पर स्कूल प्रिंसिपल जगजीत कौर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि एक दिन बुधवार को स्कूल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई और संदीप कौर छुट्टी के बाद ही घर गई थी। साथ ही उनका संदीप कौर के साथ किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *