पाकिस्तानी डॉन बोला-मेरी औकात लॉरेंस से कई गुना आगे:भारत में मेरे 25–30 खास लोग, मुझे छोड़, मेरे गुर्गों को भी हाथ नहीं लगा सकता

Actionpunjab
2 Min Read




पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस को घेरा। भट्टी ने कहा कि पिछले 10–15 दिनों से उसके खिलाफ झूठी खबरें फैलाई गईं कि उस पर गोलियां चलाई गईं। उसने लॉरेंस को खुली चुनौती देते हुए पूछा कि क्या उसके पास उसे मारने के लिए हथियार हैं। भट्टी ने दावा किया कि भारत में उसके 25–30 खास लोग मौजूद हैं, जिन तक लॉरेंस आज तक नहीं पहुंच सका। साथ ही उसने लॉरेंस को गद्दार बताते हुए कहा कि सही वक्त आने पर वह जवाब देगा। कुछ दिन पहले लॉरेंस गैंग ने दावा किया था कि शहजाद भट्टी पर हमला करवाया। लॉरेंस गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। जिसमें शहजाद भट्टी को पुर्तगाल में ट्रैक कर हमला करने की बात लिखी थी। भट्‌टी और लॉरेंस पहले अच्छे दोस्त थे। मगर, भट्‌टी के लॉरेंस के गुर्गों से अपने काम करवाने और पहलगाम अटैक पर लॉरेंस की हाफिज सईद को धमकी के बाद वह एक-दूसरे के कट्‌टर दुश्मन बन गए हैं। वीडियो में शहजाद भट्टी ने क्या कहा… ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी डॉन ने बिहार CM को धमकाया, मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने पर भड़का, बोला- माफी मांगो, फिर मत कहना चेतावनी नहीं दी बिहार के CM नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी भड़क गया है। उसने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *