फाजिल्का पुलिस ने पकड़े 3 चोर, 6 बाइक बरामद:चुराकर लाए थे, नशा पूर्ति के लिए करते वारदात, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Actionpunjab
2 Min Read




फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिनसे चोरी के 6 बाइक बरामद हुए हैं । बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करने के आदि है । जिसकी पूर्ति करने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे । बता दे कि पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया और पूछताछ के दौरान चोरी के बाइक बरामद हुए हैं । एसएचओ सचिन कंबोज का कहना है कि आरोपियों से बरामद हुए बाइक मुक्तसर, अबोहर और फाजिल्का से चोरी हुए थे ।
तीन गिरफ्तचार, बाइक बरामद एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि पुलिस द्वारा बाधा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई थी । जिस दौरान पुलिस ने दो बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है । जिनसे दो चोरी के बाइक बरामद हुए है । जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया तो दो दिन का पुलिस रिमांड मिला और दो दिन की पूछताछ के दौरान चार और चोरी के बाइक बरामद हुए । चोरी की कुल 6 बाइक बरामद कुल 6 चोरी के बाइक बरामद किए गए हैं । आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह निवासी लल्ला बस्ती जलालाबाद, रोहित निवासी गांव ढंडी खुर्द और गुरप्रीत सिंह निवासी महालम के रूप में हुई है । पुलिस का कहना है कि आरोपी नशा करने के आदि है । कोर्ट ने भेजा जेल सचिन कंबोज ने बताया कि आरोपी नशा खरीदने के लिए जाते थे जहां से एक दूसरे से इनकी मुलाकात हुई और मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे । फिलहाल आरोपियों को अब जेल भेजा जा रहा है । जबकि मामले में तफ्तीश जारी है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *