बठिंडा पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े:20 बाइक बरामद, एक डिलीवरी बॉय का करता काम, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Actionpunjab
3 Min Read




बठिंडा पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दे कि तलवंडी साबो थाना क्षेत्र की सिंगो पुलिस चौकी ने एक आरोपी की निशानदेही पर 13 और चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।इससे पहले, 7 फरवरी को पुलिस ने गांव नंगला निवासी धर्मवीर उर्फ धरमू को 7 चोरी के मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया था। अब तक कुल 20 चोरी की बाइक बरामद की जा चुकी हैं। बरामद सभी वाहन स्पलेंडर मॉडल के बताए जा रहे हैं, जिन्हें चंडीगढ़ से चोरी किया गया था। मामले की जांच कर रहे सिंगो चौकी इंचार्ज एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।रिमांड के दौरान उससे और चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है। पुलिस आरोपी से चोरी के नेटवर्क और उसके संभावित साथियों के बारे में भी गहन पूछताछ कर रही है।
फूड डिलीवरी कंपनी में करता था काम प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धर्मवीर चंडीगढ़ में एक फूड डिलीवरी कंपनी में राइडर के तौर पर काम करता था। वहीं उसकी दोस्ती डड्डूमाजरा इलाके के एक युवक से हुई, जिसके साथ मिलकर वह बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद दोनों बाइक गांव लाकर सुनसान जगहों पर छिपा देते थे। साथी की मौत के बाद आया वापस पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी चोरी के इरादे से फिर चंडीगढ़ गया था, लेकिन उसका साथी नहीं मिला। तलाश करने पर उसे पता चला कि उसके साथी की मौत हो चुकी है। कहीं उसकी मौत के मामले में उसका नाम न आ जाए, इस डर से आरोपी वापस अपने गांव आकर रहने लगा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक मालिकों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए वाहनों की पहचान और उनके मालिकों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने किन-किन इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *