![]()
राजस्थान में सर्दी के उतार-चढ़ाव के बीच अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। नए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के सबसे ज्यादा असर 17 और 18 फरवरी को रहेगा। इससे पहले राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह-शाम न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से हल्की सर्दी रहेगी। 33 डिग्री पर पहुंचा दिन का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को राज्य के बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में शुक्रवार को सामान्य से थोड़ी ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर के अलावा उदयपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, डूंगरपुर, जालौर, पाली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। शेखावाटी में सर्दी ज्यादा, पारा 10 डिग्री से नीचे राज्य के शेखावाटी इलाके चूरू, सीकर, झुंझुनूं, फतेहपुर में कल सुबह-शाम सर्दी थोड़ी ज्यादा रही। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तापमान 5 डिग्री:अगले सप्ताह बदलेगा मौसम, जानें- कहां-कहां हो सकती है बरसात
Leave a comment