सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट…एक फरार:बाइक फिसलने पर गिरे बदमाश, पुलिस पर चला दी गोली, कांउटर फायरिंग में बदमाश हुआ घायल

Actionpunjab
2 Min Read




सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। मामला थाना फतेहपुर का है। सीओ सदर मुनीश चंद्र ने बताया कि फतेहपुर थाना प्रभारी विनय शर्मा अपनी टीम के साथ कलसिया रोड से भटपुरा गांव जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फराबाद की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भटपुरा की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर आगे बदमाशों ने बाइक बाग की तरफ मोड़ दी, जहां फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम के पास पहुंचते ही दोनों ने फिर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के दाएं पैर में लग गई। घायल बदमाश को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी जंगल की तरफ भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र शकील निवासी ग्राम दतौली मुगल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुस्तकीम थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पशु चोरी व गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस जो नाल में फंसा मिला, दो जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास के जंगल और गांवों में छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *