Punjab Police Seize Royal Stag, Desi Liquor; Bolero Pickup & 2 Smugglers Arrested

Actionpunjab
2 Min Read



जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह

लुधियाना में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने हैबोवाल इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को भारी मात्रा में शराब और एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी सह

.

क्या था मामला

जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर (SI) सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप गाड़ी (नंबर: PB 10 JR 2522) में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महावीर एन्क्लेव स्थित हैदर कॉलोनी टी-पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने जब गाड़ी को रोककर तलाशी ली, तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई। जिसमे 60 पेटियां रॉयल स्टैग,5 पेटियां चंडीगढ़ मार्का,50 लीटर देसी रूड़ी मार्का शराब इसके साथ शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप भी जब्त किया ।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान कृष्णा निवासी गांव भामियां कलां और दूसरा कन्हैया कुमार निवासी विजय नगर लुधियाना के रूप में हुई है

पुलिस कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट (Excise Act) की धारा 61-78-1-14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *