अमृतसर एयरपोर्ट से 1.64 करोड़ का गांजा बरामद:बैंकॉक से आया यात्री; व्यवहार पर हुआ शक, कस्टम अधिकारियों ने अरेस्ट किया

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कस्टम विभाग को सफलता मिली है। कस्टम अमृतसर की टीम ने स्पॉट प्रोफाइलिंग और बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री के सामान से 1 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.64 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर SL-214 के माध्यम से श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों को उसके व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद सामान की गहन जांच की गई। जांच में बैग के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज। कस्टम अधिकारियों ने तुरंत आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे की तस्करी के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। कस्टम और सुरक्षा एजेंसियां नशे के नेटवर्क पर रख रही हैं कड़ी नजर युद्ध नशे विरुद्ध यानी नशे के खिलाफ जंग को आगे बढ़ाते हुए कस्टम विभाग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से काम कर रही हैं। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि पंजाब में नशे की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और कस्टम विभाग अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *