![]()
हरदोई के एक व्यक्ति की शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पचदेवरा निवासी छुन्नू बाबू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने सल्फास खा ली थी। छुन्नू बाबू शुक्रवार दोपहर हरदोई के शाहबाद क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के मैदान में बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। छुन्नू बाबू हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के अनंगपाल के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी कुसुमलता और तीन बच्चों के साथ रहते थे और खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि उनका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गए थे। हालांकि, विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि छोटे-मोटे विवाद हर परिवार में होते हैं। शाहजहांपुर में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद परिजन शव लेकर हरदोई चले जाएंगे। परिजनों ने यह भी बताया कि करीब दो साल पहले छुन्नू बाबू के भाई की भी कुर्रिया रोड पर एक हादसे में मौत हो गई थी।
हरदोई के युवक ने सल्फास खाकर जान दी:पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, शाहजहांपुर में इलाज के दौरान मौत
Leave a comment