17 लाख के कर्ज की जानकारी दिए बिना बेचा मकान:खरीदार ने करवाई एफआईआर; फतेहाबाद पुलिस ने पति-पत्नी किए गिरफ्तार

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी सौदे में धोखाधड़ी के मामले में दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने एसबीआई का कर्ज होने के बावजूद मकान का सौदा कर दिया।
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि डीसी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसने 5 मरला 4 सरसाई के एक मकान का सौदा अग्रवाल कॉलोनी निवासी कमलेश देवी के साथ 14 मई 2025 को कुल 69 लाख 51 हजार रुपए में किया था। 17 लाख रुपए बकाया था कर्जा
उसने 15 लाख रुपए चेक के माध्यम से, तीन लाख 75 हजार रुपये नकद अदा किए थे। रजिस्ट्री की तारीख 25 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। आरोप है कि इकरारनामे में मकान को पूर्णतः भारमुक्त दर्शाया गया, जबकि उक्त मकान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 17 लाख रुपए का ऋण बकाया था।
निर्धारित तिथि को आरोपी रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित रूप से धोखाधड़ी की नियत से राशि प्राप्त की और बाद में रजिस्ट्री करवाने से इनकार कर दिया। 21 अक्टूबर को दर्ज हुआ था केस
शिकायत एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर सिटी थाने में 21 अक्टूबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 61(2), 336(3) के तहत केस दर्ज किया गया। अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमचंद और उसकी पत्नी कमलेश देवी को गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *