AAP के विरोध के चलते हरियाणा सीएम का कार्यक्रम रद्द:आज लुधियाना के निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होना था शामिल

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में देशभक्त यूनिवर्सिटी, अमलोह में नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी के वि​रोध प्रदर्शन करने के चलते उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री को यहां दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। कार्यक्रम रद्द होने के बाद यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात है। वह किसी भी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। निजी विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के बाद से ही आम आदमी पार्टी इसका विरोध कर रही थी। उनका कहना है कि पंजाब के निजी विश्वविद्यालय द्वारा हरियाणा के सीएम को बुलाना पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार है। पार्टी ने इसको लेकर पुतला दहन किया गया था। इस विरोध के चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। स्वागत की थी तैयारी, काला झंडा लेकर धरने पर बैठे AAP कार्यकर्ता प्रशासन ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की थीं, जिसमें हेलीपैड का निर्माण और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती शामिल थी। हालांकि, आप कार्यकर्ताओं ने विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काली झंडियां लहराईं, नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। विरोध का क्या तर्क दिया- जबतक यूएस डील रद्द नहीं होती भाजपा नेता को नहीं आने देंगे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *