![]()
भिवानी जिले के लोहारू शहर में शनिवार को सूरजगढ़ रोड पर एक निजी बस और पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बता दे कि शनिवार को एक निजी बस लोहारू से राजस्थान की ओर जा रही थी। उसी दौरान सूरजगढ़ रोड पर एक पिकअप ड्राइवर जो टेंट का कार्य करता है, किसी कार्यक्रम से लौटकर अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर रहा था। इसी बीच, पीछे से आ रही बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ड्राइवर महेंद्र घायल हो गया।
घायल का अस्पताल में इलाज जारी वहीं घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महेंद्र को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लोहारू के उपनागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शुरुआती उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद यातायात प्रभावित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बस चालक सहित अन्य संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है।
भिवानी में निजी बस और पिकअप की टक्कर:ड्राइवर गंभीर, गाड़ी किनारे खड़ी कर रहा था, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, रेफर
Leave a comment