जालंधर रेंज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बड़ी सफलता:दो नशा तस्करों को दो किलो तेईस ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल समेत किया गिरफ्तार

Actionpunjab
2 Min Read




जालंधर रेंज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को 2 किलो 23 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी और जसवंत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं । पुलिस ने इनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । स्पेशल डीजीपी (ANTF) कुलदीप सिंह और एडीजीपी निलाभ किशोर के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत एआईजी जगजीत सिंह सरोआ और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में जालंधर रेंज की टीम ने मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड पर गांव गुलामी के पास नाकेबंदी के दौरान इन तस्करों को गिरफ्तार किया । बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
इस तलाशी के दौरान आरोपी जसप्रीत सिंह से 1 किलो 06 ग्राम और जसवंत सिंह से 1 किलो 17 ग्राम हेरोइन बरामद की गई । पुलिस ने कुल 2 किलो 23 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है । एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के एएनटीएफ थाने में एसआई संजीव कुमार द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 31 दर्ज किया गया है । आरोपियों से शुरुआत के पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह 12वीं पास है और बाल काटने का काम करता था, लेकिन जल्दी अमीर बनने और आसान कमाई के लालच में वह तस्करी करने लगा। वहीं, दूसरे आरोपी जसवंत सिंह ने बताया कि वह अनपढ़ है और मजदूरी करता था, लेकिन घर की अत्यधिक गरीबी के कारण उसने हेरोइन बेचना शुरू कर दिया ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *