- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today Cold Wave Alert Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir
लखनऊ/भोपाल/जयपुर/रायपुर/देहरादून2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 से 16 फरवरी तक दो विस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। इससे अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 30°C के पार हो चुका है।
वहीं यूपी और राजस्थान में 16 फरवरी से बारिश की संभावना है। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में के कई जिलों में बारिश की आशंका है। नए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के सबसे ज्यादा असर 17 और 18 फरवरी को रहेगा।
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 17 शहरों में दिन में गर्मी बढ़ गई है, जबकि पचमढ़ी, खजुराहो और कटनी की रातें ठंडी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को रायपुर का तापमान 32.5°C रहा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में तापमान में सामान्य की तुलना में 6.8 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का पारा 26.4 डिग्री पहुंच गया है। 16 फरवरी से लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड में 16 फरवरी को 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें शामिल है। वहीं राज्य के 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे बना हुआ है। मुनस्यारी में पारा गिरकर -28°C, बद्रीनाथ में -20°C, गंगोत्री में -22°C रहा।
देश में मौसम की तस्वीर…

उत्तराखंड के बागेश्वर में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

अगले दो दिन का मौसम…
- 16 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका।
- 17 फरवरी- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

