टी20 वर्ल्ड कप भारत-पाकिस्तान मुकाबला:अमृतसर में लोगों ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, युवा बोले- भारत की जीत तय

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर जिले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। जहां शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने बड़े पर्दों पर मैच देखने की व्यवस्था की है। बाजारों, खेल अकादमियों और युवा क्लबों में भी खासा जोश देखा जा रहा है। बता दे कि यह हाई-वोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जाएगा। सीमावर्ती जिला होने के कारण अमृतसर में इस मैच को लेकर उत्साह और भी अधिक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान का मैच केवल एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा अवसर होता है।
खिलाड़ियों से दबाव में संयम बनाए रखने की अपील स्थानीय कोच प्रमोद कुमार ने भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम संतुलित दिख रही है, जबकि अभिषेक शर्मा की वापसी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है। कुमार ने विश्वास जताया कि यदि भारतीय खिलाड़ी दबाव में संयम बनाए रखते हैं, तो जीत भारत के पक्ष में जाएगी। टीम के शानदार प्रदर्शन पर जताया भरोसा शहर के युवा क्रिकेट प्रेमियों ने टी20 प्रारूप में हर गेंद के महत्व पर जोर दिया। उनका कहना था कि छोटी-सी चूक भी मैच का रुख बदल सकती है। इसके बावजूद, उन्हें पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी।मैच को लेकर शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि भारत एक बार फिर जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन करेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *