चंडीगढ़ में एंबुलेंस ने साइकिल को टक्कर मारी:55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Actionpunjab
1 Min Read




चंडीगढ़ में एंबुलेंस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। वह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट पर फोर्थ क्लास कर्मचारी था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है, क्योंकि मृतक का बेटा अभी बेंगलुरु में है। उसके शहर पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर-31 में हुआ। एक एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार गलत दिशा से आ रहा था और एंबुलेंस की चपेट में आ गया। इस टक्कर के कारण एंबुलेंस भी पलटने की स्थिति में पहुंच गई। सायरन बजने के बाद भी नहीं हटा मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और घायल साइकिल सवार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक साइकिल पर गलत दिशा से आ रहा था, जबकि एंबुलेंस पीछे से सायरन बजाते हुए आ रही थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि एंबुलेंस कहां से आ रही थी। मामले में जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *