‘हर कोई उनसे बहुत डरता है’:विशाल भारद्वाज ने बताया कि कई सालों से जानने के बावजूद उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम क्यों नहीं किया?

Actionpunjab
4 Min Read




फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे। गौरतलब है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने विशाल भारद्वाज के साथ पहली बार काम किया है। वहीं, शो के दौरान कपिल शर्मा ने विशाल से पूछा कि दो दशक से अधिक समय से जानने के बावजूद उन्होंने पहले नाना के साथ काम क्यों नहीं किया। इस पर विशाल ने कहा, “असल में यह मेरी गलती है। मैं ऐसा रोल पहले कभी उनके पास लेकर नहीं गया। हर कोई नाना पाटेकर से डरता है, जबकि वह बहुत नरम दिल इंसान हैं। मेरे साथ काम न करने को लेकर नाना मुझसे नाराज भी रहे। वह मुझे याद दिलाते थे कि वह एक एक्टर हैं और पूछते थे कि मैं उन्हें कब कास्ट करूंगा। आखिरकार हमने साथ काम किया, लेकिन इसमें समय लगा।” कपिल ने बातचीत में कहा कि नाना पाटेकर बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देते हैं और अभी तक वो उनके शो में नहीं आए हैं। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि आजकल नाना के किसी इवेंट से चले जाने की खबर, उनके इवेंट में आने की खबर से ज्यादा वायरल हो जाती है। बता दें कि कपिल की यह टिप्पणी हाल ही में ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ी घटना के संदर्भ में थी। दरअसल, एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इवेंट में नाना समय पर पहुंचे थे, लेकिन फिल्म की टीम ने उन्हें एक घंटे से अधिक इंतजार कराया। जिसके चलते वह इवेंट शुरू होने से पहले ही चले गए। विशाल भारद्वाज ने दिया था रिएक्शन फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर के जल्दी जाने पर रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने इवेंट में नाना पाटेकर पर कहा था, ‘नाना यहां से चले गए हैं, लेकिन उनके लिए बोलना चाहिए। नाना जो हैं, जैसे स्कूल में बदमाश बच्चा होता है न जो सबका मजाक उड़ाता है, जो सबसे ज्यादा एंटरटेन करता है और जिसके साथ सब रहना चाहते हैं, नाना के अंदर वो है। 27 साल की दोस्ती है हमारी और पहली बार साथ में काम किया है। अगर वो होते तो बहुत अच्छा होता, लेकिन वो अपने सिग्नेचर स्टाइल में उठे कि ‘एक घंटा मुझे वेट करवाया, मैं जा रहा हूं’ और हमें कुछ बुरा नहीं लगा, क्योंकि हम जानते हैं कि यही वो चीज है, जो उन्हें नाना पाटेकर बनाती है।’ बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना और अविनाश तिवारी नजर आए हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों में 23.51 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *