पाली में डॉग बना ज्वेलर की मौत का कारण:अचानक सड़क पर आया डॉग, बचाने के लिए ब्रेक लगाए तो पलटी कार, 01 की मौत, 04 घायल

Actionpunjab
2 Min Read




पाली के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर रोड स्थित गुमटी के पास अचानक कार के सामने आए डॉग को बचाने के प्रयास में एक कार ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जोधपुर जिले के शेखला (बालेसर) निवासी 30 साल के सूरज सोनी पुत्र लूनकारण सोनी की मौत हो गई। और 04 जने घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। सदर थाने के asi राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कार में सवार सभी 05 युवक जोधपुर से सावरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस शाम करीब छह बजे पाली के जोधपुर रोड पर गुमटी के पास अचानक सड़क पर कार के आगे डॉग आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए और स्टेयरिंग मोड़ी। जिससे कार संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सूरज सोन को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *