भीलवाड़ा में जोधपुर का बुजुर्ग नशा तस्कर गिरफ्तार:16 लाख कैश, एक किलो अफीम बरामद; 18 लाख रुपए में खरीदकर लाया था

Actionpunjab
2 Min Read




भीलवाड़ा में सोमवार को सुभाष नगर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने रोडवेज बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके बैग से 1 किलो 43 ग्राम अफीम और 16 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से 18 लाख रुपए में खरीदकर लाया था। सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रभातीलाल ने बताया – मुखबिर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर बस स्टैंड क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर वहां मौजूद लोगों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान जोधपुर निवासी देराराम चौधरी (69) पुत्र बोहराराम संदिग्ध मिला। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 43 ग्राम अवैध अफीम और 16 लाख रुपए नकद मिले। नकदी मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में उपयोग के लिए रखी गई थी। मांडलगढ़ से खरीदकर जोधपुर ले जा रहा था सप्लाई थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मांडलगढ़ क्षेत्र से अफीम खरीदकर जोधपुर ले जाने की तैयारी में था। वह करीब 18 लाख रुपए लेकर यहां आया था और खरीदी गई अफीम की सप्लाई जोधपुर में करनी थी। पुलिस ने अफीम व नकदी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस इलाके में अफीम या डोडा चूरा खरीदने आता था या नहीं तथा क्षेत्र में किन लोगों से उसका संपर्क है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *