- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir
नई दिल्ली/लखनऊ/भोपाल/जयपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश भर में सर्दी की असर लगभग खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जगहों पर सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। इन राज्यों में मंगलवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम करवट लेगा।
राजस्थान में आज दोपहर से बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी के कुछ हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के 5 जिलों में 18 फरवरी से अगले 2 दिन तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में सोमवार को तापमान -18°C दर्ज हुआ।

जम्मू-कश्मीर के भलेसा में पर्वतीय श्रृंखला सोमवार को बर्फ से ढकी रहीं। डोडा में भी बर्फबारी के बाद नजारा खूबसूरत हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहा। भीषण सर्दी के बावजूद डल झील में पर्यटकों ने शिकारा की सवारी की।

इस हफ्ते राज्यों में मौसम का हाल
18 फरवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली के साथ बारिश का अलर्ट।
21 और 22 फरवरी: तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: राज्य में नया सिस्टम एक्टिव, आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

नए सिस्टम के एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। 18-19 फरवरी को भी बारिश हो सकती है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, बाड़मेर में दिन का तापमान 34.3°C रहा

राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभाग के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। आज 13 जिलों में अलर्ट है। जयपुर सहित कई जिलों मंगलवार सुबह से तेज हवा चल रही है, और घने बादल छाए हुए हैं। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 18 फरवरी को रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

