तमिलनाडु में नवजोत-कौर सिद्धू ने PM मोदी की तारीफ की:राहुल गांधी को बताया समझ से परे, भाजपा वापसी की चर्चाओं को दी हवा

Actionpunjab
2 Min Read




तमिलनाडु के कोयंबटूर में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस से निकासित डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी से सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। शिवरात्रि के मौके पर सतगुरु की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें कद के आध्यात्मिक स्वभाव वाले व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि मोदी की यह खासियत उनकी शख्सियत में साफ झलकती है और यही वजह है कि वे हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखते हैं। सिद्धू ने अपने बयान में राहुल गांधी की तुलना में मोदी को अधिक समझदार और व्यवहारिक बताया। उनका कहना था कि राहुल गांधी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं, जहां वे हर व्यक्ति के साथ बराबरी से संवाद कर सकें और खुलकर बातचीत कर सकें। इसके अलावा, सिद्धू ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अब भी गांधी परिवार की सोच और परंपराओं से बंधे हुए हैं और जो लोग सच्चे मन से उन्हें सलाह देना चाहते हैं, उनके लिए समय नहीं निकाल पाते। इस बयान के बाद राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि सिद्धू के फिर से भाजपा में लौटने की संभावना और बढ़ गई है। सिद्धू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब वे लगातार कांग्रेस और उसकी नीतियों पर सवाल उठाती रही हैं। कोयंबटूर के कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी सिद्धू की खुली बातों की सराहना की। उनका कहना था कि सिद्धू की यह शैली सीधे और साफ है, जो आम जनता के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाती है। सिद्धू की इस खुली राजनीति ने एक बार फिर केंद्र और राज्यों की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। अब सवाल यह है कि उनका अगला कदम क्या होगा, क्या वे कांग्रेस में वापसी करेंगी या भाजपा की राह चुनेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *