![]()
फरीदाबाद में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए डबुआ थाना पुलिस ने इलाके की नेहरू कॉलोनी में लगातार दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने उन सभी संदिग्ध जगहों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, जहां नशा बेचने की सूचना मिल रही थी। थाना इंचार्ज संग्राम दहिया की अगुवाई में पुलिस की टीम ने कॉलोनी के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की गई और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई। हालांक, मौके से किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। सूचना के आधार पर पहुंची थी पुलिस संग्राम दहिया ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग दोबारा इलाके में नशा बेचने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि पहले भी नेहरू कॉलोनी में नशा तस्करी के मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। लोगों को भी जागरूक किया पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान कॉलोनीवासियों को जागरूक भी किया। लोगों को समझाया गया कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर सख्ती:दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया; संदिग्ध जगहों की गहराई से जांच
Leave a comment