बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल:शादी के कार्ड बांटकर लौटते समय बाइक खंभे से टकराई

Actionpunjab
2 Min Read




बिजनौर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना मंडावर थाना क्षेत्र के चंदक रोड पर देर रात उस समय हुई जब एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक सवार युवक अपनी चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। मृतक की पहचान किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर उर्फ गंगावाला टांकली निवासी 21 वर्षीय विवेक उर्फ विक्की पुत्र राजपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे में विवेक के चचेरे भाई अतुल पुत्र योगेंद्र और रिश्तेदार मोहित पुत्र नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, विवेक, अतुल और मोहित अतुल की बहन की शादी के कार्ड बांटने मंडावर गए थे। गुरुवार को बारात आनी थी, लेकिन इस हादसे के कारण परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। देर रात तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। मंडावर-किरतपुर रोड पर गांव रतनपुर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंडावर थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। घायलों का इलाज जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *