फरीदाबाद में वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड:क्राइम ब्रांच की टीम पर कार का शीशा तोड़ने का आरोप, सेक्टर 8 थाना में दी शिकायत

Actionpunjab
1 Min Read




फरीदाबाद में जिला बार एसोसिएशन और पुलिस के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एसोसिएशन के महासचिव टीका डागर ने क्राइम ब्रांच की टीम पर उनके बेटे के साथ कथित दुर्व्यवहार और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में बुधवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। क्राइम ब्रांच ने चैकिंग के दौरान रोकी गाड़ी बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात सेक्टर-37 से लौटते समय मुंबई एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सेक्टर-3 के पास क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम द्वारा नाका जांच की जा रही थी। आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने अनावश्यक सख्ती दिखाई और डंडा मारकर कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को दी गई शिकायत मामले में थाना सेक्टर-8 में लिखित शिकायत दी गई है। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा है कि यदि संबंधित पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। ऐसे में पुलिस के द्वारा किसी के साथ कोई गलत व्यवहार नही किया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *