भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख ठगे:दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, 50% हिस्सेदारी की हुई थी बात

Actionpunjab
3 Min Read




आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख रुपए से अधिक की ठगी किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पीड़ित दिव्यांश सिंह उर्फ कबीर जो की अमेठी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि मैं स्वयं म्यूजिक कलाकार हूं
और अपनी जीविका के लिए क्लब रेस्टोरेंट और पार्टियों में गिटार बजाने के साथ म्यूजिकल बैंड शो करता हूं। इस दौरान क्लबों में शो करने के दौरान प्रार्थी की मुलाकात मोहम्मद खुर्शीद अहमद और उनके पार्टनर टीना भाई से हुई। जिन्होंने प्रार्थी के संगीत की काफी सराहन की। इस दौरान प्रार्थी को खुर्शीद अहमद और टीना भाई ने पवन सिंह के नाम पर बड़ा शो करने का प्रावधान दिया और 50% का भागीदार बनने का भरोसा जताया। प्रार्थी ने शो करवाने की चर्चा अपने मित्र निहाल सिंह जो की अतरौलिया आजमगढ़ के रहने वाले हैं से की तो उन्होंने बताया कि मेरे मित्र और पड़ोसी निशान सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह का पवन सिंह से बहुत अच्छा रिश्ता है। वह पवन सिंह से बुकिंग करवा सकते हैं। प्रार्थी ने निहाल सिंह से उन लोगों से मुलाकात की बात करवाने को कहा और यह लोग प्रार्थी से पहले लखनऊ में फिर आजमगढ़ में भी मिले। ऐसे में आप बात तय हुई कि पवन सिंह 15 लख रुपए लेते हैं। हम इसे 13 लाख में बुकिंग करवा देंगे। जिसमें ₹900000 एडवांस और शो के दिन चार लाख रुपए देने होंगे। ऐसे में पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों के जरिए 14 लाख रुपए से अधिक का पैसा दे दिया। जब प्रार्थी को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो प्रार्थी अपना पैसा वापस मांगने लगा। 1 साल से नहीं मिल रहा पैसा
इस मामले में पुलिस कोर्स दिए शिकायती पत्र में पीड़ित का कहना है कि कार्यक्रम करवाने के लिए 31 दिसंबर 2024 के लिए अवध विहार योजना निकट शिल्पग्राम में कार्यक्रम की बुकिंग की गई थी। पन्ना तो कलाकार है और नाही पैसा वापस दिया गया। ऐसे में पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मेरा कैरियर खराब कर दिया इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *