फरीदकोट में AAP सरकार के बहिष्कार का लगा बोर्ड:विकास नहीं होने से लोगों में रोष, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, चुनाव का बायकाट

Actionpunjab
3 Min Read




फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर के सिखांवाला रोड स्थित न्यू ग्रीन इंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉलोनी के विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से कॉलोनी के बाहर नोटिस बोर्ड लगाकर मौजूदा सरकार के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान अशोक गोयल के नेतृत्व में कॉलोनी निवासियों ने सरकार व प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने बताया कि कई बार क्षेत्रीय विधायक तथा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सहित उच्च अधिकारियों के ध्यान में मामला लाया गया, लेकिन कॉलोनी की मुख्य सड़कों का निर्माण नहीं करवाया जा रहा।
लोगों ने विकास नहीं कराने का लगाया आरोप निवासियों ने आरोप लगाया कि शहर की अन्य कई गलियों में विकास कार्य कराए गए हैं जबकि न्यू ग्रीन इंक्लेव की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। कॉलोनी वासियों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने बहिष्कार का बोर्ड लगाया था।
आम आदमी पार्टी नेता पर आरोप उस समय आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व मार्केट कमेटी कोटकपूरा बके चेयरमैन गुरमीत सिंह ने 15 दिनों में सड़क निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो काम शुरू हुआ और न ही वे दोबारा मिलने आए। इसके अलावा कॉलोनी में पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। कॉलोनाइजर ने विकास के जमा कराया हुआ है फंड इस मौके पर कालोनी के प्रधान अशोक गोयल,संदीप गर्ग व जगमोहन सिंह ने कहा कि वह सत्ताधारी पार्टी की टालमटोल नीति के कारण खुद को हताश महसूस कर रहे हैं। उनकी कॉलोनी सरकार से मंजूरशुदा है और कॉलोनाइजर ने विकास के लिए सरकार को फंड जमा करवाया हुआ है, इसके बावजूद विकास नहीं कराया जा रहा। चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे इसलिए विरोध स्वरूप उन्होंने घोषणा की है कि अब कॉलोनीवासी सत्ताधारी पार्टी के किसी नेता या उच्च अधिकारी से मुलाकात नहीं करेंगे तथा आने वाले नगर काउंसिल और विधानसभा चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। जब तक बुनियादी विकास कार्य पूरे नहीं किए जाते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *