हांसी बस स्टैंड पर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या:बदबू से यात्री-दुकानदार परेशान; पब्लिक हेल्थ विभाग ने ठेकेदार को बताया जिम्मेदार

Actionpunjab
2 Min Read




हांसी बस स्टैंड पर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है। परिसर में गंदा और बदबूदार पानी जमा हो गया है, जिससे यात्रियों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हांसी के जिला बनने के बाद विकास के बड़े दावों के बावजूद जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि सीवरेज का पानी उनकी दुकानों के आगे तक पहुंचने लगा है। इससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्गंध के कारण व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, सड़क किनारे पानी जमा होने से ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ रहे हैं, जिसके चलते कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। विभाग ने ठेकेदार को बताया जिम्मेदार इस संबंध में SDM राजेश खोथ ने बताया कि वे खुद मौके का निरीक्षण कर विभाग को जरूरी निर्देश देंगे। पब्लिक हेल्थ विभाग (PHD) के कार्यकारी अभियंता (XEN) संजीव कुमार त्यागी के अनुसार, ठेकेदार के पारिवारिक कारणों से कार्य में देरी हुई है और समस्या के समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए रोडवेज विभाग द्वारा पहले ही राशि भी जमा करवाई जा चुकी है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *