छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 4 गिरफ्तार,:गुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई, स्कूल-कॉलेजों के पास छींटाकशी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Actionpunjab
1 Min Read




जिले में महिला सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झुंझुनू पुलिस अलर्ट मोड पर है। गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों के आसपास छात्राओं पर भद्दे कमेंट्स और छींटाकशी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के पास गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान कर रहे हैं और उन पर छींटाकशी कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिवम (20) पुत्र योगेश, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), दिनेश (25) पुत्र सीताराम, निवासी बजावा (गुढ़ागौड़जी), रवि कुमार (21) पुत्र नंदराम, निवासी चांदकोठी (राजगढ़) और सचिन (23 वर्ष) पुत्र सीताराम, निवासी बजावा (गुढ़ागौड़जी) को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनचलों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि छात्राएं बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *