नमो भारत उद्घाटन से पहले ट्रैफिक सख्त:21 और 22 फरवरी को भारी वाहनों की नो एंट्री ,ट्रांसपोर्ट नगर में रेड लाइट की उठी मांग

Actionpunjab
2 Min Read




ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राघवेन्द्र मिश्रा एसपी ट्रैफिक ने एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ नमो भारत के उद्घाटन के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक गांधी सहित कई ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और नमो भारत के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए 21 फरवरी से 22 फरवरी सायं 4 बजे तक शहर में भारी वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बैठक के दौरान अध्यक्ष गौरव शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर रेड लाइट लगाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इस चौराहे पर अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नमो भारत के संचालन के बाद यातायात का दबाव और बढ़ेगा, ऐसे में रेड लाइट लगाना अत्यंत आवश्यक है। एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में सरदार खेता सिंह, रोहित कपूर, शिवम् विनायक, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा, अतुल शर्मा, सरदार संतोष सिंह, सरदार प्रेम सिंह, बबलू, अम्बर गोयल, योगेश सिंघल, अनीश चौधरी, विजय, मोहित, राजू शर्मा सहित अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *