![]()
हिसार जिले के घिराय निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नवीन बूरा के विवाह समारोह की रस्में पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो रही हैं। गुरुवार को सलेमगढ़ से उनके मामा नरेश बगड़िया परिवार सहित भात भरने पहुंचे। इस दौरान पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहा। भात रस्म के दौरान माँ सरोज देवी, पिता जयबीर बूरा और ताऊ रिटायर्ड चीफ सूरजभान बूरा सहित सभी परिजनों ने नाचकर खुशियां मनाईं। महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीतों पर पारंपरिक अंदाज में भातियों का स्वागत किया। दूल्हा बने नवीन बूरा को रिश्तेदारों, मित्रों और गांव के बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। आज सिमरन संग लेंगे सात फेरे 26 वर्षीय नवीन बूरा अब जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका विवाह गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय सिमरन के साथ 19 फरवरी, गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगा। विवाह को लेकर बूरा परिवार में खुशी का माहौल है। लेडीज संगीत में झूमे परिजन विवाह से एक दिन पहले बुधवार रात कैमरी रोड स्थित संत विहार में बूरा परिवार के आवास पर लेडीज संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने भाग लिया तथा शादी की खुशियों में जमकर नाचे। इस दौरान नवीन बूरा भी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ खूब थिरकते नजर आए। ब्लेसिंग रिसोर्ट्स में होगा विवाह गुरुवार को कैमरी रोड स्थित ब्लेसिंग रिसोर्ट्स में विवाह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। घुड़चढ़ी शाम 6:15 बजे होगी, जबकि बारात 7:15 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। बिना दहेज शादी, समाज को देंगे संदेश इस विवाह की सबसे खास बात यह है कि शादी बिना दहेज के हो रही है। बूरा परिवार का यह फैसला समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। खेल जगत की हस्तियां भी पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके नवीन बूरा के विवाह समारोह में खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़ी और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। परिवार ने इस शुभ अवसर को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
हिसार में बॉक्सर नवीन बूरा के भात की रस्म पूरी:गोरखपुर की सिमरन से आज लेंगे 7 फेरे; बिना दहेज होगा विवाह
Leave a comment