जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा

Actionpunjab
9 Min Read




दैनिक भास्कर के सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’ पर शहर भर से लोग अपने इलाके की समस्याओं को फोटो के साथ पोस्ट कर रहे है। सांगानेर में सड़क से संबंधित शिकायत को एक यूजर ने फोटो के साथ पोस्ट किया। ब्रह्मपुरी इलाके में कचरा नहीं उठने की शिकायत को भास्कर समाधान पर उठाया। वहीं, जगदीश विहार के PHC में पिछले 15 दिन से सीवर लीकेज हो रहा था। जिसका पोस्ट करने पर तुरंत समाधान भी हुआ। चांदपोल बाजार में बरामदे में ठेले के अतिक्रमण की शिकायत को यूजर ने पोस्ट किया था। भास्कर समाधान पर यूजर सड़क. बिजली, पानी समेत जनहित और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं को एक क्लिक में पोस्ट कर सकते है। यूजर को समस्या लिखने के साथ ही फोटो पोस्ट और कमेंट करने का भी ऑप्शन मिलता है। साथ ही आपकी की गई पोस्ट पर को आप भास्कर ऐप पर आसानी से देख सकते है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। सड़क पर गंदगी और पानी की समस्या
जयपुर के तेजाजी के बाड़ा से क्षेत्रवासी पवन कुमार सैनी ने सड़क पर गंदगी और पानी की समस्या के बारे में दैनिक भास्कर के “भास्कर समाधान” सेगमेंट पर पोस्ट किया है। पवन ने लिखा कि, इस इलाके में नालियों में कचरा फंसा हुआ है और नालियां टूटी हुई है। जिसकी वजह से सारा पानी रोड पर बहता है। पूरी रोड कीचड़ और गंदे पानी से भरी है। साथ ही बीमारियों का भी बहुत डर यहां के लोगों को बना रहता है। 1 साल में ही सड़क का हाल खराब
सांगानेर क्षेत्र से हिमांशु जैन ने भी समाधान सेगमेंट पर पोस्ट कर सड़क पर जलभराव की समस्या के बारे में जानकारी दी है। हिमांशु ने बताया कि, इस इलाके की सड़क अभी पिछले ही साल बनाई गई है। जिस पर बहुत सारा पानी भर रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि, मात्र 15 मिनट की बारिश के बाद इस रोड पर काफी पानी भर जाता है। जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। कई दिनों तक नहीं आती कचरे की गाड़ी
जयपुर के बम्बाला में गोवर्धन नगर से यतेंद्र सिंह ने कचरे की समस्या को समाधान सेगमेंट पर पोस्ट किया है। यतेंद्र ने लिखा कि, गोवर्धन नगर की इस कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में काफी ज्यादा कचरा पड़ हुआ है। दरअसल, इस क्षेत्र में कचरा उठाने वाली गाड़ी 4 या 5 दिनों से सिर्फ 1 बार ही आती है। जिसकी वजह से लोग कचरा खाली प्लॉट में डाल रहे है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का आलम
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी से नवीन ने भी कचरे की समस्या पोस्ट की है। नवीन ने लिखा कि, चौधरी कॉलोनी संघ मैदान के सामने सारा कचरा रोड पर पड़ा है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ इस कचरे की वजह से वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं भी हो रही है। “भास्कर समाधान” की पहल का असर सीवर की समस्या का हुआ समाधान
जगतपुरा के जगदीश विहार से प्रेम प्रकाश ने सीवर लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। प्रेम ने बताया थी कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीवरेज का नाला पिछले 15 दिनों से लीक कर रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद तुरंत इसका समाधान करवा दिया गया है। जिससे अब वहां आने वाले मरीजों के काफी राहत मिली है। इसी के साथ चांदपोल बाजार से सार्वजनिक बरामदे में ठेले वालों के जरिए अतिक्रमण करने की समस्या पोस्ट की गई थी। लोगों का कहना है कि इस तरह से बीच बरामदे में अतिक्रमण होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। जिसका तुरंत ही समाधान करवा दिया है। आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ बरामदे में ठेले वालों के जरिए अतिक्रमण करने की समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर विजलेंस पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने हरकत में आकर एक्शन लिया और समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे दुकानदार और लोगों का चलने-फिरने के लिए अब काफी जगह मिल गई है। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 2.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 3.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 4’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 5.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 6.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 7.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 9.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 9.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 10.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *