करनाल में कपड़ों की दुकान से चोरी:लाखों का सामान व नकदी लेकर हुए आरोपी फरार, रात 3 से 4 बजे के बीच हुई वारदात

Actionpunjab
2 Min Read




करनाल में घरौंडा के अराईपुरा रोड पर जट्ट पंजाबी ढाबा के सामने स्थित एक कपड़ों की दुकान का शटर काटकर बदमाश लाखों रुपये के कपड़े व नकदी चोरी करके आरोपी अपने साथ ले गए। वारदात का खुलासा तब हुआ जब वह आज सुबह दुकान मालिक दंपती रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। मौके पर शटर बीच से फटा मिला और अंदर से सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह दुकान खोलते समय हुआ खुलासा
घरौंडा निवासी शालु ने थाना घरौंडा में दी शिकायत में बताया कि उनकी अराईपुरा रोड पर जट्ट पंजाबी ढाबा के सामने “रिधी सिद्धी” नाम से कपड़ों की दुकान है। 19 फरवरी को वह अपने पति वरुण के साथ दुकान पर पहुंचीं। जैसे ही शटर उठाने लगे तो देखा कि किसी ने शटर बीच से फाड़ रखा था। दुकान से कपड़े और नकदी गायब
शटर खोलकर अंदर देखा तो दुकान से करीब एक लाख रुपये के कपड़े और लगभग 10 हजार रुपये नगद गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में करीब 10 लोगों की टोली नजर आई, जिसमें 5-6 महिलाएं और 3-4 पुरुष शामिल थे। उनके पास दो मोटरसाइकिल भी दिखाई दीं। रात 3 से 4 बजे के बीच की वारदात
शालु के अनुसार चोरी की यह घटना देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। उन्होंने नाम-पता नामालूम चोरों को तलाश कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच एसआई उमेश कुमार कर रहे है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *