पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें:राहुल गांधी 28 फरवरी को बरनाला आएंगे, ‘मनरेगा बचाओ’ रैली में हिस्सा लेंगे

Actionpunjab
1 Min Read




कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के बरनाला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली पार्टी के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ मुहिम के तहत आयोजित की जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने पूरे देश में सिर्फ तीन अहम रैलियां करने का निर्णय लिया है, जिनमें बरनाला को भी विशेष रूप से चुना गया है। रैली में प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग खुद बरनाला की अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आयोजन से जुड़े प्रबंधों को अंतिम रूप दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *