Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
19 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (20 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

20 फरवरी, शुक्रवार को मिथुन राशि के लोगों को अचानक बदलाव के साथ करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों के परिवार में स्थिरता और खुशी रहेगी। कुंभ राशि वालों को तरक्की और जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु राशि वालों के लिए अचानक बदलाव का दिन रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स आज ठहरकर सोचने का समय है। मन पिछले महीनों के प्रयासों का हिसाब लगाएगा। घर में गति धीमी पर व्यवस्थित रहेगी। किसी परिणाम की प्रतीक्षा में चर्चा होगी। खर्च सीमित रखने का विचार बनेगा। किसी सदस्य की व्यावहारिक सलाह सोच बदल सकती है। धैर्य टूटेगा, फिर संभल जाएगा। शाम को समझ आएगा कि धीरे चलकर भी मंजिल मिलती है और परिश्रम व्यर्थ नहीं जाता।

करियर – विश्लेषण, लेखा या अनुसंधान से जुड़े लोगों को पुराने आंकड़े फिर परखने होंगे। नौकरी बदलने की जल्दबाजी कम होगी। व्यापार में लाभ धीरे बढ़ेगा पर स्थिर रहेगा। वरिष्ठ तुरंत निर्णय नहीं देंगे, पर आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। नई योजना लागू करने से पहले तैयारी करनी होगी। अभ्यास से दक्षता बढ़ेगी। लव – साथी तुरंत प्रतिक्रिया न देकर सोचने का समय लेगा। बातचीत कम पर गहरी रहेगी। सिंगल लोग पुराने परिचित को नए नजरिये से समझेंगे। जल्द स्वीकार या इंकार करने से बचें। धीरे बढ़ा संबंध अधिक टिकेगा। शाम को शांत संवाद मन साफ करेगा। हेल्थ – पाचन थोड़ा धीमा रहेगा। हल्का और समय पर भोजन लाभ देगा। सुबह की सैर शरीर को सक्रिय करेगी। मीठा सीमित रखें। ध्यान और श्वास अभ्यास मन शांत करेंगे। देर रात जागना टालें। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7

वृष – थ्री ऑफ कप्स आज आप सामान्य दिनचर्या से अलग रहना चाहेंगे। परिवार बातचीत करना चाहेगा, पर आप कम शब्द बोलेंगे। कोई पुरानी याद मन को भीतर की ओर ले जाएगी। अनावश्यक खर्च रोकने का विचार बनेगा। दोपहर में अकेले बैठकर योजना बनाएंगे। किसी वरिष्ठ की कही बात अर्थपूर्ण लगेगी। शाम को मोबाइल से दूरी सुकून देगी। रात तक समझ आएगा कि कभी अकेलापन भी दिशा देता है।

करियर – शोध, लेखन या अध्ययन से जुड़े लोगों को गहरी एकाग्रता मिलेगी। नौकरी में भीड़ से दूर रहकर काम पूरा करेंगे। वरिष्ठ तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देंगे, पर निरीक्षण करेंगे। व्यापार में जल्द विस्तार न करें। पुराने तरीके सुधारना बेहतर रहेगा। लव – रिश्ते में थोड़ी दूरी जरूरी लगेगी। साथी आपकी चुप्पी समझने की कोशिश करेगा। भावनाएं कम शब्दों में व्यक्त होंगी। सिंगल लोग स्वयं को समझने पर ध्यान देंगे। पुराने अनुभवों से सीख मिलेगी। जल्द निर्णय न लें। समय देने से संबंध स्थिर बनेगा और मन संतुलित रहेगा। हेल्थ – मानसिक थकान अधिक महसूस हो सकती है। आंखों को विश्राम दें। हल्का ध्यान लाभकारी रहेगा। देर रात स्क्रीन कम देखें। गर्म पेय आराम देगा। नियमित नींद से ऊर्जा लौटेगी और मन स्थिर रहेगा। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 4

मिथुन – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज परिवर्तन की गति तेज रहेगी। सुबह अप्रत्याशित सूचना दिनचर्या बदल देगी। घर में अचानक योजना बनेगी और सबको तालमेल बैठाना पड़ेगा। परिवार पहले असमंजस, फिर उत्साह महसूस करेगा। किसी पुराने प्रयास का अचानक परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव दिखेगा, पर नुकसान स्थायी नहीं रहेगा। दोपहर में भागदौड़ बढ़ेगी। शाम को किस्मत साथ देती दिखेगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आएगा। रुका काम आगे बढ़ सकता है या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संचार क्षेत्र वालों को नया संपर्क लाभ देगा। स्थान परिवर्तन की चर्चा संभव है। व्यापार में पुराना ग्राहक लौटेगा। वरिष्ठ का रुख बदलेगा। समय के साथ चलने से सफलता मिलेगी। लव – रिश्ते में अचानक भावनात्मक मोड़ आएगा। दूरी घट सकती है या मुलाकात तय होगी। साथी का व्यवहार बदला हुआ लगेगा, पर सकारात्मक रहेगा। पुरानी नाराजगी स्वयं खत्म होगी। समय साथ देने पर संबंध मजबूत बनेगा और भरोसा फिर जागेगा। हेल्थ – ऊर्जा कभी अधिक, कभी कम महसूस होगी। दिनचर्या संतुलित रखें। पेट में हल्की गड़बड़ी संभव है। पर्याप्त पानी लें। बाहर का भोजन सीमित करें। विश्राम लेते रहें। शरीर जल्दी संभल जाएगा और लय में लौटेगा। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 1

कर्क – फोर ऑफ वॉण्ड्स आज उत्सव और स्थिर खुशी का संकेत है। सुबह घर में साज-सज्जा की हलचल शुरू होगी। परिवार किसी शुभ अवसर की तैयारी करेगा। आप जिम्मेदारी लेकर व्यवस्था संभालेंगे। मित्र का संदेश वातावरण हल्का करेगा। खर्च योजना अनुसार रहेगा और संतोष देगा। दोपहर में मिलकर भोजन बनाने का आनंद मिलेगा। रात तक अपनापन गहरा होगा और घर का माहौल दिल को आराम देगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

करियर – आयोजन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल का माहौल सहयोगी रहेगा। वरिष्ठ आपके प्रयास की सराहना करेंगे। लंबे समय से चल रहा काम पूरा होगा। व्यापार में छोटा लाभ संतोष देगा। सहकर्मी साथ खड़े रहेंगे। भविष्य की योजना स्पष्ट होगी और स्थिरता का एहसास कराएगी, जिससे दबाव हल्का लगेगा। लव – रिश्ते में गर्माहट बढ़ेगी। साथी के साथ घर जैसा सुकून मिलेगा। परिवार से मिलवाने का अवसर बन सकता है। सिंगल लोग किसी पारिवारिक समारोह में आकर्षित होंगे। खुलकर हंसी साझा होगी। विश्वास मजबूत रहेगा। साथ बिताया समय यादगार बनेगा और दिल सुरक्षित महसूस करेगा। हेल्थ – ऊर्जा संतुलित रहेगी। भूख सही लगेगी। हल्का व्यायाम लाभ देगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। अच्छी नींद आएगी। शरीर आराम महसूस करेगा और दिनभर ताजगी बनी रहेगी। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6

सिंह – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज पकड़ और सुरक्षा का भाव रहेगा। सुबह आप अपनी चीजें व्यवस्थित करेंगे। घर में खर्चों पर चर्चा होगी। परिवार संयम की आदत अपनाने को कहेगा। आप अनावश्यक खरीद टालेंगे। किसी वस्तु को संभालकर रखने का मन करेगा। दोपहर में भविष्य की योजना लिखेंगे। पैसों को लेकर सावधानी बढ़ेगी। शाम को बाहर जाने का विचार बदल सकता है। मन स्थिर पर थोड़ा सख्त रहेगा।

करियर – निवेश से जुड़े लोग जोखिम कम करेंगे। वरिष्ठ स्थिर प्रदर्शन चाहेंगे। नई जिम्मेदारी लेने में संकोच रहेगा। व्यापार में खर्च नियंत्रण लाभ देगा। जरूरी कागज संभालकर रखें। धीरे पर लगातार प्रगति होगी। भरोसा समय से बनेगा और आपकी विश्वसनीयता मजबूत होगी। लव – रिश्ते में अधिकार भाव बढ़ सकता है। साथी को अधिक स्वतंत्रता चाहिए होगी। खुली बातचीत जरूरी रहेगी। सिंगल लोग दिल खोलने से हिचकेंगे। थोड़ा भरोसा दिखाने से संबंध सहज होगा। सुरक्षा और अपनापन का संतुलन रखें। हेल्थ – शरीर में जकड़न महसूस होगी। ज्यादा देर एक मुद्रा में न रहें। हल्की मालिश लाभ देगी। पानी पर्याप्त लें। मन चिंता से भारी लग सकता है। श्वास अभ्यास राहत देगा और शरीर हल्का महसूस करेगा। लकी कलर – मैजंटा, लकी नंबर – 3

कन्या – स्ट्रेंथ आज धैर्य और संयम आपकी ताकत बनेगा। किसी छोटी परेशानी पर आप शांत रहेंगे। घर में किसी सदस्य की चिंता आपको संभालनी पड़ेगी। परिवार आपकी समझदारी पर भरोसा करेगा। कठोर शब्द सुनकर भी प्रतिक्रिया नियंत्रित रखेंगे। खर्च सोचकर करेंगे। दोपहर में जिम्मेदारी बढ़ेगी, पर घबराहट नहीं होगी। किसी बच्चे या बुजुर्ग को सहारा देना पड़ सकता है। शाम को भीतर आत्मविश्वास महसूस होगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, पर आप संभाल लेंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग धैर्य से समस्या सुलझाएंगे। वरिष्ठ कठिन काम सौंप सकते हैं। सहकर्मी सहायता मांगेंगे। व्यापार में ग्राहक को शांत रखना जरूरी होगा। निर्णय सोचकर लें। निरंतर प्रयास सफलता देगा और आपकी विश्वसनीय छवि बनेगी। लव – रिश्ते में संवेदनशीलता जरूरी रहेगी। साथी भावुक हो सकता है। आप समझदारी से स्थिति संभालेंगे। सिंगल लोग किसी को सहारा देते हुए करीब आएंगे। कठोरता छोड़ने से निकटता बढ़ेगी। भरोसा धीरे मजबूत होगा और अपनापन महसूस होगा। हेल्थ – ऊर्जा ठीक रहेगी, पर कमजोरी महसूस हो सकती है। समय पर भोजन लें। आयरन युक्त आहार लाभ देगा। हल्का व्यायाम करें। गहरी सांस से राहत मिलेगी और शरीर संतुलित रहेगा। लकी कलर – मरून, लकी नंबर – 9

तुला – टू ऑफ स्वोर्ड्स आज निर्णय टालने की प्रवृत्ति रहेगी। दो विकल्प सामने आएंगे और मन उलझा रहेगा। घर में किसी विषय पर राय देने से आप बचेंगे। परिवार स्पष्ट उत्तर चाहेगा, पर आप समय मांगेंगे। दोपहर में कोई संदेश देखकर सोच और बढ़ेगी। खर्च रोककर स्थिति देखना चाहेंगे। शाम को अकेले बैठकर मन समझने की कोशिश करेंगे।

करियर – कार्यक्षेत्र में चयन करना पड़ेगा। दो कामों में प्राथमिकता तय करनी होगी। विधि क्षेत्र वालों को पक्ष चुनना कठिन लगेगा। वरिष्ठ जल्दी उत्तर चाहेंगे। विलंब से अवसर निकल सकता है। शांत मन से तथ्य देखें। सही समय पर निर्णय प्रगति देगा और भ्रम दूर होगा। लव – रिश्ते में अनकही बातें रहेंगी। साथी स्पष्टता चाहेगा। आप भाव छिपाने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोग आकर्षण मानने से हिचकेंगे। खुली बातचीत जरूरी होगी। सच बोलने से संबंध सहज बनेगा और दूरी घटेगी। हेल्थ – सिर भारी महसूस हो सकता है। आंखों पर दबाव रहेगा। स्क्रीन समय घटाएं। पानी अधिक लें। नींद सुधारें। मन शांत होने से शरीर भी हल्का लगेगा और तनाव कम होगा। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 2

वृश्चिक – एट ऑफ कप्स आज भीतर बदलाव की चाह जागेगी। परिचित माहौल अचानक बोझिल लगेगा। घर में सामान्य बातचीत भी मन नहीं लगाएगी। आप कुछ समय अलग बिताना चाहेंगे। परिवार कारण पूछेगा, पर आप शब्द नहीं खोज पाएंगे। पुरानी आदत छोड़ने का निर्णय बनेगा। दोपहर में अकेले टहलना सुकून देगा। किसी वस्तु या विचार से दूरी बनाएंगे। शाम को समझ आएगा कि छोड़ना भी आवश्यक होता है।

करियर – कार्यक्षेत्र में रुचि कम लगेगी। एक ही काम दोहराने से ऊब बढ़ेगी। नौकरी बदलने का विचार गंभीर बनेगा। पुराने प्रोजेक्ट से अलग होना पड़ सकता है। नई राह खोजने का मन बनेगा। अनुभव नई दिशा दिखाएगा और आगे बेहतर अवसर खुलेंगे। लव – रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस होगी। साथी समझने की कोशिश करेगा। आप समय चाहेंगे। सिंगल लोग अतीत छोड़ने का निर्णय लेंगे। शांत बातचीत से स्पष्टता आएगी। कुछ संबंध स्वाभाविक रूप से समाप्त होंगे और मन हल्का महसूस करेगा। हेल्थ – मानसिक थकावट अधिक रहेगी। लंबी नींद की जरूरत होगी। पानी पीते रहें। हल्का भोजन लाभ देगा। ध्यान और एकांत राहत देंगे। चलना मन शांत करेगा और ऊर्जा धीरे लौटेगी। लकी कलर – पेल, लकी नंबर – 3

धनु – द टावर आज अचानक परिवर्तन का प्रभाव रहेगा। कोई खबर योजना बदल देगी। घर में हलचल बढ़ेगी। परिवार तुरंत निर्णय लेने को कहेगा। आप पहले असहज, फिर सक्रिय होंगे। एक पुरानी व्यवस्था टूट सकती है। खर्च अप्रत्याशित रूप से सामने आएगा। दोपहर में स्थिति संभालनी पड़ेगी। शाम तक घबराहट कम होगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव संभव है। प्रोजेक्ट रुक सकता है या टीम बदल सकती है। तकनीकी काम में त्रुटि सुधारनी पड़ेगी। वरिष्ठ तुरंत प्रतिक्रिया चाहेंगे। व्यापार में पुरानी योजना छोड़नी होगी। तेजी से सीखना लाभ देगा। नई रणनीति भविष्य बचाएगी और अनुभव मजबूत करेगी। लव – रिश्ते में तीखी बातचीत हो सकती है। छुपी बात सामने आएगी। साथी स्पष्टता मांगेगा। सिंगल लोग अचानक दूरी बना सकते हैं। सच स्वीकारने से राहत मिलेगी। समय के साथ संबंध नए रूप में ढलेगा और भ्रम कम होगा। हेल्थ – तनाव से सिर भारी रहेगा। हृदयगति तेज लग सकती है। गहरी सांस लें। कैफीन कम करें। आराम जरूरी है। हल्का भोजन लें। पर्याप्त नींद से संतुलन लौटेगा और शरीर शांत होगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

मकर – क्वीन ऑफ कप्स आज संवेदनशीलता और समझदारी प्रमुख रहेगी। किसी अपने की भावना तुरंत समझ जाएंगे। घर में नरम व्यवहार से माहौल शांत रहेगा। परिवार सलाह लेने आपके पास आएगा। आप सुनने की भूमिका निभाएंगे। अनावश्यक खर्च रोकेंगे, पर जरूरत पर उदार रहेंगे। दोपहर में किसी की मदद से संतोष मिलेगा। शाम को भावनात्मक बातचीत गहरी होगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में सहानुभूति काम आएगी। परामर्श या सेवा कार्य करने वालों को सराहना मिलेगी। सहकर्मी निजी समस्या बताएंगे। आप मध्यस्थ बन सकते हैं। निर्णय लेते समय भावनात्मक समझ जरूरी होगी। ग्राहक संतुष्ट रहेंगे। धैर्य से प्रतिष्ठा मजबूत होगी और सहयोग बढ़ेगा। लव – रिश्ते में देखभाल बढ़ेगी। साथी अपनी भावना खुलकर बताएगा। आप भरोसा देंगे। सिंगल लोग किसी संवेदनशील व्यक्ति से जुड़ेंगे। शांत समय साथ बीतेगा। भावनात्मक निकटता संबंध स्थिर करेगी और सुरक्षा का एहसास बढ़ेगा। हेल्थ – पानी अधिक पिएं। नींद गहरी रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा। हल्का योग करें। मीठा सीमित रखें। मन शांत होने से शरीर भी सहज महसूस करेगा और ऊर्जा संतुलित रहेगी। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 4

कुंभ – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज स्थिरता और व्यावहारिक सोच प्रभावी रहेगी। सुबह आप दिन की स्पष्ट योजना बनाएंगे। घर में जिम्मेदारियां व्यवस्थित ढंग से बंटेंगी। परिवार आर्थिक निर्णय पर आपकी राय मानेगा। लंबी अवधि का विचार आकार लेगा। अनावश्यक खर्च रोककर सुरक्षा महसूस करेंगे। दोपहर में घर से जुड़ा उपयोगी काम पूरा होगा। शाम को संतोष रहेगा कि नियंत्रण आपके हाथ में है। रात तक आत्मविश्वास मजबूत होगा और मन शांत रहेगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में नेतृत्व दिखेगा। वित्त या प्रबंधन से जुड़े लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। वरिष्ठ भरोसे के काम सौंपेंगे। व्यापार में स्थिर लाभ मिलेगा। निवेश सोचकर करें। टीम आपके निर्देश मानेगी। निरंतरता प्रतिष्ठा बढ़ाएगी और पद मजबूत होगा। लव – रिश्ते में भरोसा और जिम्मेदारी बढ़ेगी। साथी सुरक्षा महसूस करेगा। सिंगल लोग गंभीर संबंध की ओर बढ़ेंगे। दिखावे से दूर सादगी पसंद आएगी। स्थिर भावनाएं संबंध टिकाऊ बनाएंगी और सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ – शरीर मजबूत महसूस होगा। नियमित दिनचर्या लाभ देगी। भारी भोजन सीमित रखें। हल्की कसरत करें। पर्याप्त विश्राम ऊर्जा बनाए रखेगा और संतुलन कायम रहेगा। लकी कलर – डार्क ग्रीन, लकी नंबर – 5

मीन – सेवन ऑफ कप्स आज विकल्पों की अधिकता मन भ्रमित करेगी। सुबह कई योजनाएं एक साथ ध्यान खींचेंगी। घर में हर सदस्य अलग सुझाव देगा। आप तय नहीं कर पाएंगे किसे चुनें। कोई आकर्षक प्रस्ताव वास्तविकता से अलग भी हो सकता है। खर्च करने का मन बनेगा, पर रुकना बेहतर रहेगा। दोपहर में कल्पना अधिक सक्रिय होगी और काम अधूरे छूट सकते हैं। शाम को सूची बनाकर प्राथमिकता तय करनी पड़ेगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में कई अवसर दिखेंगे, पर सब सही नहीं होंगे। कला क्षेत्र वालों को कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। चयन सोचकर करें। अधूरा काम पूरा करना जरूरी होगा। ध्यान भटकने से बचें। सही दिशा चुनने से सफलता मिलेगी और प्रयास सार्थक होगा। लव – रिश्ते में भ्रम रह सकता है। साथी के संकेत स्पष्ट नहीं लगेंगे। सिंगल लोग एक से अधिक आकर्षण महसूस करेंगे। जल्द निर्णय न लें। खुली बातचीत स्पष्टता देगी। सच्ची भावना पहचानने से संबंध सुरक्षित रहेगा और मन शांत होगा। हेल्थ – नींद अधिक या कम दोनों हो सकती है। सिर हल्का भारी लगेगा। पानी पर्याप्त लें। मीठा सीमित रखें। ध्यान से एकाग्रता बढ़ेगी। देर रात जागना टालें। संतुलन रखने से शरीर सामान्य रहेगा। लकी कलर – वॉयलेट, लकी नंबर – 7

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *