रोहतक में इनेलो ने मनाया विजय दिवस:बुजुर्गों की पेंशन बढ़ने पर बांटे लड्डू, कार्यकर्ताओं के सम्मान की बताया जीत, सरकार पर किया तंज

Actionpunjab
4 Min Read




रोहतक जिले में महम के निन्दाना गांव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विजय दिवस मनाया। पार्टी प्रवक्ता संदीप नेहरा निन्दाना के नेतृत्व में नेहरा ठोला चौपाल में बुजुर्गों और महिलाओं के साथ लड्डू बांटकर यह उत्सव मनाया गया। यह आयोजन बुजुर्गों की पेंशन बहाल होने और उसमें 200 रुपये की बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में किया गया। संदीप नेहरा निन्दाना ने बताया कि इनैलो पूरे हरियाणा में विजय दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत इनेलो कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों के सम्मान की जीत है। नेहरा ने याद दिलाया कि बुढ़ापा पेंशन चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप दी थी, लेकिन हरियाणा सरकार ने विभिन्न शर्तें लगाकर कई बुजुर्गों की पेंशन काट दी थी। इनेलो ने मनाया विजय दिवस इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला के 20 फरवरी को प्रदर्शन के आह्वान के बाद सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। सरकार ने न केवल बुजुर्गों और महिलाओं की पेंशन बहाल की, बल्कि उसमें 200 रुपये की बढ़ोतरी भी की। नेहरा ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन के साथ कोई छेड़छाड़ की तो इनैलो उसका पुरजोर विरोध करेगी। सरकार पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि आज इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी एवं उसके सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला जी एवं इनेलो कार्यकर्ता सड़क से विधानसभा तक विपक्ष की भूमिका को बखूभी निभाने का काम कर रहे हैं। संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि आज सरकार हर मामले में नाकाम है। आज प्रदेश में एवं खासकर रोहतक में अपराध निरंतर बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि आज गरीब आदमियों को दिन प्रतिदिन सरकारी कार्यालयो में भटकना पड़ रहा है। विकाश के नाम पर केवल और केवल एक सूखा ढकोसला है। साथ ही संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि आज इस प्रदेश का युवा नशा की भेंट चढ़ रहा है। बेरोजगारी इस कदर हावी है कि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में भटकना पड़ रहा हैं। जनता के बीच किए वादे आज शिक्षा का व्यापारिकरण कर छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनैलो का होगा और चौधरी अभय सिंह चौटाला जी इस प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। और जब वो मुख्यमंत्री होंगे तो शिक्षा, चिकित्सा, एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। किसानों के हित के लिए कानून बनाए जाएगा, और प्रदेश में किसी भी पढ़े लिखे युवा को बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सहारण, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सज्जन दांगी, लीगल सैल अधिवक्ता विपिन बल्हारा, मन्नू सरपंच खरकड़ा, जिला महासचिव अमरजीत दांगी, युवा उपाध्यक्ष विशाल मग्गू, राकेश नेहरा, दर्शन नेहरा, सत्यवान राठी, कृष्ण नेहरा, हुकुम सिंह, राजपाल ड्राइवर, दीपक, भीम पहलवान, सूरजभान धानक, सुनीता देवी, लाडो देवी, कैलाश देवी सहित अनेक महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *