कुरुक्षेत्र में शादी समारोह में पहुंचे सीएम सैनी:नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, पेंशन पर बोले-तकनीकी खराबी से हुआ था ऐसा

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प-पत्र के 217 संकल्प में से 60 को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। प्रदेश सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के विकास और हर वर्ग के हित के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। जरूरतमंद महिलाओं को रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी शुक्रवार रात को सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच के बेटे दिग्विजय की शादी समारोह में पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिहोवा में गांव सैंसा के श्यामलाल के बेटे जज वीरेंद्र सिंह के शादी समारोह में भी शामिल हुए। किसान हित हमारी नीति- सैनी सीएम ने कहा कि किसान हित हमारी नीति है। कांग्रेस के राज में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को डब्बे में डाल दिया गया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने हमेशा किसानों के लिए ही काम किया है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपए डाले जा चुके हैं। फसल खराब होने पर 15 हजार 448 करोड़ रुपए की राशि दी गई। मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास है। डबल इंजन सरकार लाभार्थी का पैसा सीधा उसी आदमी के खाते में जाए इस गारंटी के साथ काम कर रही है। बुजुर्गों का सम्मान करना तो हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को को उनके इलाज की चिंता नहीं है। उनको 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त दिया जा रहा है। तकनीकी खराबी से कटी थी पेंशन सीएम ने कहा कि प्रदेश में लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसकी पेंशन बंद कर दी जाती है। प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लाभार्थियों की मृत्यु के बाद उनकी पेंशन बंद की गई। अक्टूबर 2024 से रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया पोर्टल में किसी तकनीकी समस्या के कारण मृत लोगों का डाटा नहीं मिल पाया। यह डेटा नवंबर 2025 में मिलने के बाद एकमुश्त में उनकी पेंशन कटी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *