![]()
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में आज हाईस्कूल के गृहविज्ञान और इंटर के इतिहास विषयों की परीक्षा संपन्न होगी। आज की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल मिलाकर 10 लाख से अधिक छात्र अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सुबह की पाली (8:30 बजे से 11:45 बजे तक) में हाईस्कूल के लिए गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के लिए व्यावसायिक वर्ग की परीक्षाएं निर्धारित हैं। 7814 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस पाली में कुल 807109 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी पाली (2:00 बजे से 5:15 बजे तक) में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा होगी। 6448 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इतिहास विषय के लिए कुल 247328 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी की जा रही है। परीक्षा का शेड्यूल
UP BOARD:हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा:10 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, दो पालियों में होगी परीक्षा
Leave a comment