फरीदाबाद सूरजकुंड रोड पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:बैंक कर्मचारी की मौत, मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास हुआ हादसा,

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड पर हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास हुआ, जहां पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी तरुण प्रताप सिंह के रूप में हुई है। निजी बैंक का कर्मचारी परिजन शुभदीप के अनुसार, तरुण प्रताप सिंह एक निजी बैंक में कर्मचारी थे और सेक्टर-16 स्थित शाखा में कार्यरत थे। वह किसी काम से स्कूटी पर सूरजकुंड रोड की ओर जा रहे थे, तभी मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल में हुई मौत परिजनों ने बताया कि कार की टक्कर से तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तरुण अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस कर रही है मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही ग्रीन फील्ड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार और स्कूटी दोनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक कार चालक की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *