फरीदाबाद में चलती i20 कार में लगी आग:ईंजन से उठा धुआं, ड्राइवर सुरक्षित निकला; कुछ देर में ही तेज लपटों में घिरी

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चंदावली गांव से मोहना गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बीच सड़क एक i20 पेट्रोल कार में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में आर्यन नाम का युवक सवार था, जो फरीदाबाद से मोहना गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक कार के इंजन की तरफ से धुआं उठने लगा। स्थिति को समझते हुए युवक ने तुरंत कार को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गया। उसने एहतियातन वाहन से दूरी बना ली। करीब 10 मिनट बाद कार के इंजन में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरी गाड़ी में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग युवक ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही आईएमटी फायर ब्रिगेड स्टेशन से एक गाड़ी टीम सहित मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कोई जानी नुकसान नहीं, तकनीकी खराबी की आशंका सदर थाना प्रभारी समीर कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक युवक की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *