![]()
बदायूं में मेरठ हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बदायूं में दो बसों की टक्कर, 3 की मौत:मेरठ हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं, खिड़कियां काटकर निकाले गए 12 घायल
Leave a comment