कलानौर में गुरु रविदास जयंती मनाई:सत्संग व भंडारा लगाया; महिलाओं ने रस्सा-कस्सी और मटका दौड़ में दिखाया दम

Actionpunjab
2 Min Read




रोहतक जिले के खेरड़ी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती मनाई गई। गुरु रविदास आश्रम व पुस्तकालय सेवा समिति खेरड़ी में गुरु रविदास भवन में सत्संग, भंडारा और खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं में महिलाओं की मटका दौड़, बेलन फेंक, रस्साकस्सी, क्रिकेट और बुजुर्गों की दौड़ शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग मौजूद रहे जयंती समारोह में खेरड़ी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह शेरावत थे, जबकि दीपक शेरावत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जनवरी महीने में किन्हीं कारणों ने जयंती नहीं मना पाए थे, जो अब सेलिब्रेट की है। गुरु रविदास के आदर्शों पर चलने के संदेश आशीष सिंधू, राहुल पांचाल, राजेंद्र पटवापुर, सूरजमल किलोई, कोच मिल्खा गरेवाल, पद्मानंद महाराज, ईश्वरदास महाराज, डॉ. बृजेश आलडिया, सुरेंद्र, जितेंद्र आलडिया और पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष शीला देवी सहित कई अन्य व्यक्तियों ने भी शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *