कपूरथला में विवाहिता को डीजल डालकर जलाने की कोशिश:एक साल पहले हुई थी शादी; विदेश में बैठे पति की तलाक की मांग

Actionpunjab
3 Min Read




कपूरथला जिले के गांव मंगेवाल में एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना ढिलवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। ससुराल पक्ष पर परेशान करने के आरोप घायल विवाहिता की पहचान जसमीत शर्मा पत्नी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। जसमीत ने बताया कि उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उनके पति विदेश में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वाले उन्हें लगातार परेशान करते थे और उनके पति उनसे तलाक की मांग कर रहे थे। 5-6 महीनों से पति ने नहीं की बात जसमीत शर्मा के अनुसार, उनके पति ने पिछले 5-6 महीनों से उनसे न तो फोन पर बात की और न ही कोई पैसा भेजा। वह पिछले दो दिनों से घर पर अकेली थी। आज जब उनके ससुराल वाले घर आए, तो उन्होंने जसमीत से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा। जब उन्होंने इनकार किया, तो ससुराल वालों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उन पर व उनके मुंह में डीजल डालकर आग लगा दी। ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया आग लगने के बाद जसमीत घर से भाग निकली और गांव में मदद के लिए चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत करतारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनकी मां हरजिंदर कौर, मौसी परमजीत कौर और लड़के की मौसी जसबीर कौर (जो बिचौलिये भी हैं) ने उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विजय उनका इलाज कर रहे हैं। मां बोलीं- लंबे समय से कर रहे थे परेशान इस संबंध में, ड्यूटी डॉक्टर ने एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) काटकर संबंधित पुलिस थाने को भेज दी है। लड़की की मां और चाची ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *