पानीपत में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय ने मनाया शिवरात्रि महोत्सव:पोंटा साहिब के MLA चीफ गेस्ट रहे, शिव के बारे में बताया

Actionpunjab
2 Min Read




पानीपत जिले के इसराना की पुरानी अनाज मंडी में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी चीफ गेस्ट के रूप मे शामिल रहे। विधायक सुखराम चौधरी ने शिव बाबा की जीवनी पर बोलते हुए कहा कि जो आत्माएं यहां उपस्थित हैं, उन्हें दिन में कई बार शिव बाबा का गुणगान करना चाहिए ताकि वे उन तक पहुंच सकें। उन्होंने शिव बाबा को ब्रह्मांड की एक अनोखी शक्ति बताया, जिसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। MLA सुखराम चौधरी ने सुझाव दिया कि घर बैठकर सुबह-शाम डेढ़ घंटा बाबा की मुरली सुनने से शिव बाबा अवश्य आवाज सुनेंगे। सुमन बहन बोलीं- शिव का पाना आसान नहीं ओम शांति संस्था की सुमन बहन ने कहा कि शिव बाबा को पाना आसान नहीं है, इसके लिए गहराई में उतरना होगा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और ज्ञान मानसरोवर पानीपत के डायरेक्टर भारत भूषण ने बताया कि संसार में शिव ही सुंदर हैं, शिव ही आत्मा हैं और शिव ही निराकार हैं। शिव बाबा का 90वां जन्मदिन मनाया इस महोत्सव में शिव बाबा का 90वां जन्मदिन भी मनाया गया, जिस पर सभी उपस्थित लोगों ने बधाई दी। एक छोटी लड़की ने शिव बाबा की मुरली सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये रहे मौके पर मौजूद इस अवसर पर पोंटा साहिब की संचालिका सुमन दीदी, तहसील टाउन पानीपत की संचालिका बिंद्र दीदी, रीना दीदी (पांवटा साहिब), भूपेंद्र जी, रेशमा बहन, मोनिका बहन, अनोखा बहन और सुषमा बहन व कान्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *