रेवाड़ी में सेकेंड ईयर की छात्रा ने लगाई फांसी:परीक्षा सही नहीं होना बताई जा रही वजह, घर नहीं थे माता-पिता

Actionpunjab
2 Min Read




रेवाड़ी में सोमवार को आसियाकी गोरावास गांव में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने शव को पंखे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की और शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रेवाड़ी महिला कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस बार परीक्षा में उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ था, जिससे वह अक्सर निराश रहती थी। सोमवार को वे किसी काम से बाहर गए हुए थे और बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। घर लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। पेपर खराब होने से दबाव में थी बेटी परिजनों ने बताया कि परीक्षा खराब होने से वह दबाव में रहती थी। उन्हें नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। सूचना मिलने के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *