![]()
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणाली के आगे निकल जाने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। प्रदेश में बीते कल प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं 25 फरवरी तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जबकि फरवरी के अंतिम दिनों में अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में तेज उछाल देखने को मिलने की संभावना है। मार्च से शुरू हो जाएगी तेज गर्मी मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार मार्च महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत गर्म रहने के आसार हैं। दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 10 से 16 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया जा सकता है। इसका मतलब है कि इस बार मार्च की शुरुआत ही गर्मी के एहसास के साथ हो सकती है। सामान्य से अधिक चल रहे तापमान वर्तमान स्थिति की बात करें तो क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गुरुग्राम में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से अधिक है। शुष्क रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ तापमान में बढ़ोतरी का रुख जारी रहने की संभावना है।
हरियाणा में बढ़ेगा तापमान; मार्च की शुरुआत गर्मी से:उत्तरी हवाओं से रात में हल्की गिरावट, लेकिन दिन-रात का पारा सामान्य से ऊपर
Leave a comment