![]()
लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जेल प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी ने जेल के भीतर चल रहे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि कैदियों तक नशा और मोबाइल पहुंचाने का काम कोई और नहीं बल्कि जेल में तैनात एक पॅस्को (PESCO) कर्मचारी ही कर रहा था। सहायक सुपरडेंट विजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने न केवल कैदियों बल्कि जेल कर्मचारी के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान बरामद हुआ सामान 22 फरवरी 2026 को जेल प्रशासन द्वारा बैरकों में अचनचेत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के दो बंदियों के पास से संदिग्ध सामान बरामद हुआ। जिसमे हवालाती सतविंदर सिंह और कैदी रिकी से 30 ग्राम नशीला पाउडर,1400 ग्राम तंबाकू और 02 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा जब जेल अधिकारियों ने सतविंदर और रिकी से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। आरोपियों ने बताया कि यह सामान उन्हें जेल के बाहर से सप्लाई किया जा रहा था। इसमें जेल के ही एक कर्मचारी मनप्रीत सिंह की मुख्य भूमिका थी। कैसे होती थी डिलीवरी? पूछताछ में पता चला कि मनप्रीत सिंह जेल की बाहरी दीवार की तरफ से नशा और मोबाइल के पैकेट अंदर फेंकता था। इसके बाद वह इन पैकेटों को जेल की बैरकों के पास के पास छिपा देता था जहां से कैदी इसे उठाकर आगे सप्लाई या इस्तेमाल करते थे। पुलिस की कार्रवाई सहायक पुलिस कमिश्नर लुधियाना को भेजी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22, 29, 61,85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कर्मचारी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कब से इस गोरखधंधे में शामिल था और इस नेटवर्क में बाहर के कौन से तस्कर शामिल थे ।
लुधियाना जेल में नशा और मोबाइल सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़:कर्मचारी फेंकता था पैकेट,कैदी करते थे सप्लाई; 3 पर FIR
Leave a comment