Pawan Hans Helicopter Crash Landing Andaman Sea; 2 Pilots 5 Passengers Safe

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Pawan Hans Helicopter Crash Landing Andaman Sea; 2 Pilots 5 Passengers Safe

श्री विजयापुरम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हेलिकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह करीब 8:45 बजे उड़ान भरी थी। - Dainik Bhaskar

हेलिकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह करीब 8:45 बजे उड़ान भरी थी।

सरकारी हेलिकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अंडमान और निकोबार के मायाबंदर के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर ने अंडमान और नीकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम से सुबह करीब 8:45 बजे उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने समुद्र में क्रैश लैंडिंग की।

पवन हंस का हेलिकॉप्टर मायाबंदर के पास समुद्र में क्रेश

पवन हंस का हेलिकॉप्टर मायाबंदर के पास समुद्र में क्रेश

इसमें 2 पायलट और 5 यात्री सवार थे। यात्रियों में 3 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल थे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। इन्हें मायाबंदर के आर.पी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

…….

ये खबर भी पढ़ें…

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश,7 की मौत:उड़ान के 23 मिनट बाद हादसा

रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में क्रैश हो गई।

इसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। एयर एबुलेंस ने शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *