![]()
अमृतसर के फोकल पॉइंट स्थित फायर स्टेशन की जर्जर हालत को लेकर पूर्व चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। बस्सी ने कहा कि करोड़ों रुपय खर्च कर बनाए गए इस फायर स्टेशन की स्थिति बेहद खराब है। 16 सितंबर 2023 को विधायक जीवन जोत कौर द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था और इसे बड़ी उपलब्धि बताया गया था, लेकिन आज यह इमारत खुद खतरे का घर बन चुकी है। फायर फाइटर्स 24 घंटे असुरक्षित माहौल में तैनात उन्होंने आरोप लगाया कि भवन की छत से कंक्रीट गिर रहा है, दीवारों में दरारें हैं और बारिश के दौरान पानी दफ्तर के अंदर भर जाता है। 24 घंटे ड्यूटी देने वाले फायर फाइटर्स खुद असुरक्षित माहौल में काम करने को मजबूर हैं। न शौचालय की उचित व्यवस्था है और न साफ पेयजल की सुविधा। बरसात में सीवरेज का गंदा पानी अंदर घुस जाता है और परिसर में सांप देखे जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। 1.83 करोड़ का हिसाब मांगने की अपील बस्सी ने बताया कि छत से पानी टपकने के कारण बिजली के तारों में करंट आने का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस भवन के लिए 1.83 करोड़ रुपय स्वीकृत किए गए थे, लेकिन वह राशि कहां खर्च हुई, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ‘समान काम-समान वेतन’ लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
अमृतसर में फोकल पॉइंट-फायर-स्टेशन की जर्जर-हालत पर दिनेश-बस्सी का हमला:पूर्व चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट बोले; 1.83 करोड़ खर्च की उच्चस्तरीय जांच हो
Leave a comment